सदियों से असुरों के तले रहते रहते देवताओं का दम अब घुटने लगा था। हर मोड़ पे अपमानित होने और दुत्कारे जाने से परेशान होकर देवताओं ने एक सभा बुलाई। असूर शक्तिशाली तो थे ही बड़े चालाक भी थे। किसी के समझ नहीं आ रहा था की क्या कर जाए। जब भी देवतओं ने असुरों से रण में मुकाबला की कोशिश करी थी उन्हें मुँह की खानी पड़ी थी। असुरों की कठपुतली की तरह नाच नाच कर वो मनुष्यों के सामने एक मजाक बन चुके थे। देवता उन सुन्हेरे दिनों की याद करके भावुक हो उठे जब संसार में उनका मान था और वो पूजे जाते थे। कहाँ वो दिन थे जब मानव उनके नाम पर प्रसाद चढाते और उनकी स्तुति करते। भोजन के पहले हर मानव एक हिस्सा देवता को अर्पित करता और देवता की हर भूल और विलम्ब को अपनी फूटी किस्मत या कर्म का फल समझ कर रोता था।
मानव इस तृकोण का अभिन्न अंग था। बात कुछ यूं थी कि शारीरिक महेनत और परिश्रम केवल वही करना जानता था। देवता ज्ञान बटोरते और बांटते थे औरअसुर ज्ञान का उपयोग लूटने में करते थे। उसे जीवित एवं वश में रखना सत्ता में रहने के लिए महत्वपूर्ण था। इस बात को असुर भी अच्छी तरह समझते थे। तभी तो उन्हों में भी मानव का मन पर अपना वश रखा था। इतने बरसों में उन्होंने देवताओं को मानवों कि द्रष्टि में गिरा दिया था। देवताओं का गिरना भी अचंभित योग्य नहीं क्योंकि उनका स्वांग असुर भी करना सीख चुके थे।