Sunday, February 10, 2013

प्रस्तावना

1971 की बात है, पाओलो लुगारी ने मीलों उजाड़ क्षेत्र में अपने सपने की नींव डाली। कोलोंबिया (दक्षिण अमरीका) के सुइर मैदानों में उसकने और आदर्श्र्वादी अनुमायियों के समूह ने "गैविओटास" की खोज की।  गैविओटास एक संपन्न, आत्मनिर्भर और एक सामाजिक, आर्थिक और पर ???? की द्रष्टि से आदर्श समूह था।  इतनी खासियत की वजह से कोलंबिया के उपन्स्यासकार गेब्रियल गार्सिया मर्क़ुयूज़ ने लुगारी को एक "नए संसार रचना करने वाला" की उपाधि दे डाली। गैविओटास में बच्चे झूलों पर झूलने के साथ वहां के खेती को पानी भी दे रहे थे, और इस काम का संतोष उनकी आँखों में झलकता था। वहां के संगीत सभा की इस्पात की छत अपने आप में एक निपुण संसाधन था पानी गर्म करने के लिए।  यहाँ तक की गैविओटास के लोगों द्वारा बनाया गए सौर उर्जा के संग्राहक कोलंबिया के लाखों के घरों में गर्मी देने का काम करते हैं।

वहां के लोगों ने  अनुसन्धान, समर्पण और मेहनत से ये पता लगाया की एक विशेष परकर का चीड़ जो की पडोसी मुल्क इक्वेडोर में उपलब्ध था, इन बंजर मैदानों को हरा भरा बना सकता है।  उन लोगों ने इस चीड़ को बोया, पानी दिया और आज उन लाखों चीड़ ने वहां की पारिस्थितिकी को बदल दाल है।  और अचंम्भे तो तब हुआ जब वहां एक मौलिक वर्षा वन का जन्म हुआ जो की चीड़ के उन बीजों, जो की मिट्टि में छुपे हुए कई सदियों से एक सही समय का इंतज़ार कर रहे थे, से पैदा हुआ।

यह किताब भी उस नवीनकरण को लक्षित करती है जो शायद हम ला सकते हैं।  अगर हम भी गैविओटास के चीड़ के चमत्कार की तरह अपने व्यक्तित्वविहीन, हिंसा-वादी और अमानवीय सभ्यता की मिटटी की पतली परत के तले छुपे उन् हज़ारों बीजों को जगा सकें। गैविओटास के अप्रत्याशित जंगल की तरह, इन नवीनकरण के बीजों को बोने की ज़रूरत नहीं है, वो तो पहले से ही हमारे अन्दर अस्तित्व के आधार में मौजूद हैं, जरूरत हैं तो बस उन परिस्तिथियों को पैदा करने की जो इस नवीनकारन के बीजों को एक नया रूप दे सकें। गैविओटास के वर्षा वनों की तरह बीज भी मौलिक हैं और हमारे द्वारा बनाये गए इस आप्रकर्तिक युग से भी ज्यादा सरोकार रखते हैं। और हाँ गैविओटास के वर्षा वनों की तरह ये नवीनकरण किस प्रकार का होगा, हमें जानने की जरूरत नहीं है।  हमारा अथक प्रयास उन परिस्तिथियों को पैदा करने में , बाकी सब मानवीय प्रकृति के हाथ में है।

मेरा नवीनकारन बर्कले, कैलिफ़ोर्निया में 1966 में हुआ जहाँ कई बार नवीनकरन की कोशिश की गई थी। तब मई अपने अध्यात्मिक गुरु, श्री एकनाथ इश्वरन से मिला, जो की विश्विध्यालय के प्रांगण में स्वयं के द्वारा विकसित ध्यान की कक्षायें लिया करे थे। मेरे एक दोस्त, हविअर कस्टिल्लो, जो जानते थे की मई "स्वतन्त्र आवाज़" आन्दोलन के बाद पैदा हुआ खालीपन के जवाब खोज रहा था, ने मुझे इश्वारन की कक्षा में जाने के लिए कहा।  स्वतंत्र आवाज़ आन्दोलन

 बहुत आशा के साथ शुरू हुआ था लेकिन बहुत असंतुष्ट भाव के साथ समाप्त हुआ।  मुझे कुछ नयापन चाहिए था।  मेरे अन्दर एक आंतरिक खलीपन था जिसे हाविअर मुझसे बहेतर जानते थे।  मुझे अभी ही कार्यवाहक सहायक प्रध्यपक से प्रोन्नत करके अकादमी बुला गया था और मई बर्कले में शास्त्रीय और तुलान्त्मक साहित्य पढ़ा रहा था। मैं अपने दो दिव्या बच्चों के साथ एक आरामदायक छोटे से घर में, जो की स्थानीय सुगन्धित उद्द्यान के पास था, में रह रहा था। मुझे लगता था मैं सातवें आसमान पर हूँ, पर ये ना जानता था की मैं कहाँ जा रहा था।

कुछ ही दिन पहले एक दिन मई अपने बर्कले के घर में खड़ा था और अपनी कुछ ही दिन पहले पैदा हुई बेटी को देख रह था।  तभी मुझे रेडियो पर स्ट्रोंटियम 90 के वातावरण में रिसाव की खबर मिली जो को परमाणु बम परिक्षण के दौरान प्रकृति में बाहर आई। इसके परिणाम स्वरूप बारिश में जहर घुल रहा था।  यह जहर किसी तरह दूध में बंट रहा था। मेरे अन्दर इस जहरीली "मशीन" को रोकने का इरादा प्रबल था। लेकिन कैसे? मेरे उम्र के बहुत सारे लोग पहले ही हार मान चुके थे और भारत (या कमसकम न्यू मेक्सिको) के लुए पर्स्थान कर रहे थे, कुछ रास्ता खोजने के लिए जिससे हम इस दमयकारी और भौतिकवादी संस्कृति से बहार निकल सकें, जो की जीवन की शत्रु धी।  कुछ भाग्यवश मुझे केवल अपने घर से छात्र संग की इमारत तक जाना था।

कभी मैं अपनी श्री इश्वरन के साथ हुई मुलाकात के बारे में लिखूंगा जो मेरे और कई और लोगों के लिए काफी अहम् थी पर अभी जरूरी है उस छोटी विशेष घटना के बारे में बताना जिसने मेरे क्रोधित व्यथित जीवन को सर्जनात्मक क्रिया करने वाला बना डाला। मैं बहुत शुरू से ही हिंसा से घ्र्हिणा करता था।  जब तक मैं बर्कले आया उससे पहले ही मेरे कानों में नागरी आधिकारों (सिविल राइट्स) के आन्दोलन की आवाजें गूँज रही थीं  मैंने गाँधी की बारे में सुन रखा था लेकिन उतना ही जितना एक आम अमेरिकन को पता था। मेरे ग्यारहवें सालगिरह के कुछ ही दिनों के बाद मैंने महात्मा के दाह संस्कार की तस्वीर देखीं और "लाइफ" पत्रिका के कवर पर विलाप करने वालों के भयानक शोक ने मुझ पर एक अनोखी चाप छोड़ी उस आदमी की सभ्यता के बारे में। बाद में जब मैंने उनके व्रत और वैराग के बारे में पढ़ा तब मैंने उनके बारे में और जाना।  मैंने उनकी उपलब्धियों को सराहा पर वो मुझे आम आदमी के वश की न लगीं।  मुझे महसूस हुआ की वेह एक महान आदमी थे और मैं नहीं था।  बस यही बाद थी।

लेकिन जब इश्वारन ने अपनी प्रेरणादायक में गाँधी के साथ बिताये स्मरणों को बुना और बहुत सारे दृष्टिकोणों से गाँधी के बारे में बताया तब एकदम नयी तस्वीर उभर के आई।  और तभी, मेरी अपेक्षा से कहीं ज्यादा, गाँधी एक तरफ निराले भी और दूसरी तरफ मेरी तरह भी प्रतीत हूए। 

हालांकि यह उन शुरूआती चर्चाओं से आये बदलावों में से एक था लेकिन बहुत गहरा था। श्री ईश्वरन ने मुझे बताया की जिस भावुक पीड़ा से मैं गुज़र रहा था कोई विचित्र बात नहीं थी।  और इससे ज्यादा महत्वपूर्ण था उसका इलाज था। मेरा राजनैतिक संतोष असल में अध्यात्मिक था और वो एक सार्थक दिशा में ले जाया जा सकता था। अपने माहिर, धैर्य और असीम दृढनिश्चय के सैन्योजन से उन्होंने मुझे ध्यान को अपने जीवन का मुख्या हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।  कई बार वो आनंदवश अपना नाम "अंतहीन उत्साह" बताया करते थे। और गाँधी के देश में अर्जित किये हुए अपने खुद के अनुभवों के साथ साथ अपने मूल्यों, दया और अपनी द्रष्टि से उन्होंने मुझे गाँधी कौन थे और उनके मूल्यों को व्यावहारिक जीवन कैसे उतारा जाए ये समझने के काबिल बनाया।